Saturday , 7 March 2026
Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक बालिका की मौ*त, 21 घायल

कोटा: कोटा जिले में सिमलिया क्षेत्र में भीषण सड़क हा*दसे में एक बालिका की मौ*त हो गई है। वहीं  हादसे में 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार सिमलिया क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। यह घटना गुरुवार को देर रात करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

A tractor-trolley overturned after colliding with a speeding pickup in kota

 

 

मिली जानकारी के अनुसार चार गांव से करीब 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर झालावाड़ के मऊ महल की ओर धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी गढ़ेपान रुग्गी पेट्रोल पंप के पास अचानक से पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मा*र दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हा*दसे में करीब 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक 10 वर्षीय बालिका रश्मि माली निवासी चार गांव की मौके पर ही मौ*त हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

 

 

पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से कोटा जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज जारी है। सभी घायल सिमलिया के चार गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हा*दसे में घायल हुए लोगों की पहचान कन्हैयालाल, देवासी, रेहान, रौनक, सुगना, विमला, शंकर,अक्षिता, बद्रीलाल, खुशी, शिव, राजेश, कुंजबिहारी, अनिता, बाबूलाल, चेतन और मनभर के रूप में हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !