खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का प्रसव
सवाई माधोपुर: मलारना स्टेशन पीएचसी पर चिकित्सा विभाग की बड़ी लापरवाही, अस्पताल में ताला लगा होने से खुले आसमान के नीचे हुआ महिला का प्रसव, प्रसव पीड़ा से परेशान महिला कुंती देवी ने बच्ची को दिया जन्म, प्रसूता के साथ आई महिला ने अस्पताल परिसर में करवाई डिलीवरी, मलारना स्टेशन पीएचसी पर नहीं मिला एक भी स्वास्थ्य कर्मी, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का प्रसूता को भुगतना पड़ा खामियाजा, हालांकि प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा बताई जा रही स्वस्थ, ग्रामीणों की सूचना के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची मौके पर, एंबुलेंस की सहायता से जच्चा-बच्चा को पहुंचाया गया मलारना डूंगर सीएचसी, ग्रामीणों ने सीएमएचओ को पूरे मामले से करवाया अवगत।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
