Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आमिर खान की बेटी आयरा खान उदयपुर में 8 जनवरी को करेंगी शादी, 3 दिन तक होंगे फंक्शन 

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान बॉलीवुड फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ 8 जनवरी को शादी के बंधन में बंधेगी। उन्होंने डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए राजस्थान के जिलों की नगरी उदयपुर को चुना है। इससे पहले 3 जनवरी को दोनों मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज भी की थी। उदयपुर के ताज अरावली रिसॉर्ट में सभी कार्यक्रम होंगे। शादी की तैयारियों को लेकर आमिर खान आज शुक्रवार को उदयपुर आ सकते हैं। तीन दिन चलने वाले कार्यक्रम में 250 से अधिक मेहमान आएंगे, जिनमें बॉलीवुड के कई सितारे भी शामिल होंगे। शादी से एक दिन पहले 7 जनवरी को दूल्हा-दुल्हन के परिवार समेत दूसरे गेस्ट का आना शुरू हो जाएंगे। कपल समेत शादी में आने वाले मेहमानों के लिए होटल में 176 रूम बुक किए गए हैं। आयरा खान की मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज से पहले कई फंक्शंस भी हुए।

 

3 जनवरी को दोनों ने मुंबई में की रजिस्टर्ड मैरिज

आयरा खान और नुपुर शिखरे की गत बुधवार शाम मुंबई में उनकी रजिस्टर्ड मैरिज हुई। इसके बाद रात को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में ग्रांड पार्टी हुई। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। दूल्हे नुपूर ने जिम के कपड़ों में ही सारी औपचारिकताएं पूरी की थी। दूल्हा नुपुर शेरवानी में नहीं, बल्कि जिम के कपड़ों में बारात लेकर पहुंचे थे। वे ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए दिखे। शादी के लिए आमिर खान खुद ही बॉलीवुड जगत के सितारों को निमंत्रण देते नजर आए थे। मंगलवार को वे बेटे जुनैद खान के साथ सलमान खान के घर पहुंचे थे। आयरा और नुपुर ने सितंबर में इटली में सगाई की थी। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

 

Aamir Khan's daughter Ayra Khan will get married on 8th January in Udaipur

 

13 जनवरी को होगा मुंबई में रिसेप्शन

उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद आगामी 13 जनवरी को मुंबई के फेमस जिया वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन कार्यक्रम होगा। इसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शिरकत करेंगे। रिसेप्शन में आमिर ने गेस्ट्स से गिफ्ट लाने के लिए मना किया है और सिर्फ आशीर्वाद देने के लिए कहा है। जियो वर्ल्ड सेंटर के जिस बॉलरूम को इस फंक्शन के लिए बुक किया गया है। वहां 3000 लोग एक साथ मौजूद रह सकते हैं। यह बॉल रूम जियो वर्ल्ड सेंटर के तीसरे फ्लोर पर है। 3 जनवरी को मुंबई के ताज लैंड्स एंड में ग्रांड पार्टी हुई। इसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई।

 

कौन हैं आयरा के होने वाले पति नुपूर शिखरे 

17 अक्टूबर 1985 को जन्मे नुपूर शिखरे पेशे से एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर हैं। उनका परिवार पुणे में रहता है। नुपूर पिछले कई सालों से मुंबई में ही रह रहे हैं। कुछ सालों पहले नुपूर, आयरा ​के फिटनेस ट्रेनर थे। फिर दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। नवंबर 2022 में नुपूर ने एक इवेंट के दौरान आयरा को शादी के लिए प्रपोज कर अंगूठी पहनाई थी। इसके बाद ही आयरा ने सोशल मीडिया के जरिए सगाई की अनाउंसमेंट की थी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !