Saturday , 5 September 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अर्चना मीना की अनूठी पहल

अर्चना मीना ने की ‘आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर की ओर एक कदम’ मिशन की शुरुआत

सवाई माधोपुर को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिल कर करने होंगे प्रयास – अर्चना मीना 

 

लोकप्रिय समाज सेविका, स्वदेशी जागरण मंच की महिला प्रांत कार्यप्रमुख एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह समन्वयक अर्चना मीना द्वारा अपने जिले सवाई माधोपुर को आत्मनिर्भर बनाने के दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए “स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण – आत्मनिर्भर सवाई माधोपुर की ओर एक कदम” मिशन की शुरुआत की गई। उन्होंने होटल अनुरागा पैलेस में होटल व्यवसाय से जुड़े उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का सम्मिलित रूप से एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें समूहों द्वारा निर्मित खाद्य पदार्थ जैसे आचार, पापड़, मसाले, मुखवास, हस्तशिल्प एवं होटल में काम आने वाली अन्य उपयोगी वस्तुओं को होटल व्यवसायियों द्वारा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों से ही खरीदने का संकल्प लिया गया जिसकी पहल अर्चना ने स्वयं अपने होटल का अनुबंध उनसे करते हुए की।
इस अवसर पर अर्चना मीना ने बताया की स्वयं सहायता समूहों का निर्माण जितना आवश्यक है, उससे भी एक कदम आगे बढ़ कर स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण महत्वपूर्ण है। इन समूहों की परिकल्पना महिलाओं की आत्मनिर्भरता के धरातल पर टिकी है , अतः इनका सशक्तिकरण ऐसे अवसरों के निर्माण से ही हो पाएगा जहाँ स्थानीय स्तर पर हम उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध करवा सकें। इसकी शुरुआत हम आज होटल व्यवसायियों से कर रहे हैं और भविष्य में हम अन्य व्यापारिक समूहों से भी यह संपर्क बढ़ाते हुए स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध करवाने के लिए सेतु का कार्य करने को तत्पर रहेंगे।
Aatma Nirbhar Sawai Madhopur a unique initiative by Archana Meena
कार्यक्रम में उपस्थित नगर परिषद एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन आयुक्त नवीन भारद्वाज ने अर्चना मीना द्वारा की गई इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल करने के लिए आज ऐसे ही प्रयासों की आवश्यकता है, बिना जन भागीदारी के स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण कठिन है। इस अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक प्रियंका पाठक ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि ये शुरुआत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अपने कौशल एवं उत्पाद की गुणवत्ता को और अधिक बढ़ाने के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करेगी।
इस मौके पर उपस्थित उद्यमियों व समूहों की प्रतिनिधियों ने भी अर्चना के इस मिशन में हर संभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सचिव नवरत्न शर्मा, जिला प्रबंधक रामेन्द्र शर्मा, नगर परिषद सहायक अभियंता नीलम कोठारी सहित होटल व्यवसाय से जुड़े उद्यमी एवं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कई महिलाएं मौजूद रहीं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !