आई.एफ.डब्ल्यू.जे मलारना डूंगर उपखंड की बैठक हुई संपन्न
इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आई.एफ.डब्ल्यू.जे) मलारना डूंगर उपखंड की बैठक गौण मंडी परिसर भाड़ौती में जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई।
बैठक में जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम ने संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा करने के साथ ही पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से निपटने के लिए विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठन की शक्ति और एकजुटता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर सहयोग की भावना रखने पर बल दिया गया।
जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों से संगठन के हित में सक्रिय रूप से कार्य करने का आग्रह किया। जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें निष्पक्ष रुप से संगठन हित में कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में आई.एफ.डब्ल्यू.जे मलारना डूंगर उपखंड सदस्यों ने सर्वसम्मति जताते हुए वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल माहिर को पुनः अध्यक्ष मनोनीत किया।

इस मौके पर जिले के पदाधिकारियों एवं स्थानीय पत्रकारों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माला एवं साफा पहना कर स्वागत किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव इंजी. जियाउल इस्लाम द्वारा किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरकचंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य मुकद्दस खान, राजेश गोयल और संगठन के स्थानीय पत्रकार राशिद खान, श्रवण लाल वर्मा, अकरम खान, चंचल शर्मा, सुरेश चंद योगी, उमाशंकर शर्मा, प्यारे लाल योगी, चंद्रशेखर शर्मा, मृत्युंजय गौतम एवं नटवरलाल शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय सदस्यों व पदाधिकारियों ने आगंतुक पदाधिकारियों का माल्यार्पण एवं साफ पहना कर स्वागत किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया