बौंली थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी फराज खान को गिरफ्तार किया है। एसपी सुनील कुमार विश्नोई, एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चंद, पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पॉक्सो एक्ट व 3-(2) एससी/एसटी एक्ट में गत 1 सितंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एफएआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

इस दौरान फरार चल रहे आरोपी फराज खान पुत्र फैयाज खान निवासी जामा मस्जिद के पास खिरनी को गिरफ्तार किया गया। जो पुलिस से बचने के लिए जंगल में छुपा हुआ था। पुलिस उपाधीक्षक वृत्त बामनवास तेजकुमार पाठक के द्वारा गत 3 अक्टूबर 2022 को तफ्तीश के बाद गिरफ्तार कर घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की। मामले में शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु धरपकड़ जारी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बौंली कुसुमलता मीना, कमलेश कुमार सहायक उपनिरीक्षक, कांस्टेबल जीतेश, कांस्टेबल रामकुंवार आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया