अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सवाई माधोपुर द्वारा भारत गौरव यात्रा की शुरुआत त्रिनेत्र गणेश जी से हुई।

छात्र-नेता हेमंत सिंह राजावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान जयपुर प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, विभाग प्रचारक पवन व प्रांत सह-मंत्री भूपेंद्र घुरैया ने भगवा झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया। रथ का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
यह यात्रा जयपुर प्रांत में दस दिनों तक युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करेगी तथा लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका का भी संदेश देगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया