राजकीय शास्त्री महिला महाविद्यालय चौथ का बरवाडा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का पूरा पैनल निर्विरोध जीता है। एबीवीपी के पैनल के सामने किसी भी संगठन या प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया।

यहां अध्यक्ष पद पर विकास गुर्जर, उपाध्यक्ष अनीता सैनी, महासचिव पदम कुमार वर्मा और संयुक्त सचिव पद पर मीनल वर्मा निर्विरोध जीते। निर्विरोध जीत पर पूरे संगठन में उत्साह है। निर्विरोध जीत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया