जिले के बामनवास उपखंड के बरनाला उप तहसील कार्यालय में एसीबी की टीम ने 400 रुपए की रिश्वत लेते वरिष्ठ सहायक प्रहलाद कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के डिप्टी भैरूलाल के नेतृत्व मे हुई कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ सहायक प्रहलाद कुमार किसान क्रेडिट कार्ड के लिए भरे जाने वाले 6-1 फार्म की एवज मे 400 रूपये की रिश्वत ले रहा था जिसे ट्रेप किया गया है। डिप्टी भैरूलाल के मुताबिक परिवादी सूरगढ निवासी गबरीलाल ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई की वरिष्ठ सहायक प्रहलाद कुमार प्रत्येक 6-1 फार्म की एवज मे 400 रूपये लेता था जो भले ही बहुत कम राशि है लेकिन अधिकांश किसानों का शोषण आरोपी द्वारा किया जा रहा था। फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया