Saturday , 5 September 2026
Breaking News

बहनोली गांव में पुलिस पर पथराव करने वाला 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

बौंली थाना पुलिस ने बहनोली गांव में पुलिस पर पथराव करने वाला दो साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र हरिराम गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने एवं अवैध बजरी परिवहन पर रोकथाम तथा गिरफ्तारी हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत एवं एएसपी गंगापुर सिटी प्रकाश चन्द एवं तेजकुमार पाठक वृत्ताधिकारी वृत्त बामनवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना बौंली के नेतृत्व में गठित टीम सहायक उपनिरीक्षक अम्बालाल मय जाप्ता द्वारा दिंनाक 14-03-2023 को तलाश के दौरान आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में सीताराम पुत्र हरिराम गुर्जर निवासी गोलपुर थाना बौंली को गिरफ्तार किया गया। तथा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश हेतू टीमें गठित कर रवाना की जा चुकी है।

 

Accused absconding for 2 years who pelted stones at police arrested in bonli

 

गत दिंनाक 06-03-2021 को तत्कालीन थानाधिकारी बौंली करणसिंह द्वारा आईपीसी व एमएमडीआर एक्ट में की सूचना पर बहनोली हनुमान जी मंदिर के पास पहुंचे जहां पर तीन डंपर जो अवैध बजरी से भरे जा रहे थे। जिनको रोका तो उनके चालक व मालिकों द्वारा पुलिस पर पथराव किया व राजकार्य मे बाधा पहुंचाई। जिस पर मुश्किल से जप्तशुदा डंपरों को थाने पर लेकर आये मामला दर्ज करवाया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में सहायक उपनिरीक्षक अम्बालाल, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल जीतराम, कांस्टेबल श्रवण आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !