Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मतगणना केन्द्र पर तोड़फोड़ व मारपीट कर मतदान पेटी एवं कंट्रोल यूनिट ले जाने के मामले का आरोपी गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने मतगणना केन्द्र पर तोड़फोड़ व मारपीट कर मतदान पेटी एवं कन्ट्रोल यूनिट ले जाने में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस ने आरोपी तुलसी राम मीना पुत्र भवानी राम मीना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, पुलिस के अनुसार एसपी सवाई माधोपुर हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिला हाजा में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाये जाने हेतू व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं राजवीर सिंह चम्पावत सीओ सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन में थानाधिकारी राजकुमार मीना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा ग्राम पंचायत बड़ागांव कहार में वर्ष 2020 में सरपंच चुनाव में मतगणना केन्द्र पर तोड़फोड़ व मारपीट कर मतदान पेटी व कन्ट्रोल यूनिट को ले जाने में शामिल आरोपी तुलसीराम मीना पुत्र भवानीराम निवासी भड़कोली थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गत दिंनाक 27-03-2023 को आईपीसी व 3 पीडीपीपी एक्ट एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में गिरफ्तार किया गया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

 

Accused involved in vandalizing and assaulting the counting center and taking away the ballot box and control unit arrested

 

घटना का विवरण:- गत दिनांक 22 जनवरी 2020 को एक रिपोर्ट तहरीरी रंजन सिंह रिटर्निंग ऑफिसर ग्राम पंचायत बड़ागांव कहार ने थाना मलारना डूंगर पर पेश की कि ग्राम पंचायत बड़ागांव कहार पंचायत चुनाव मतदान होने के पश्चात मतगणना के उपरान्त विजयी प्रत्याशी विजयसिहं मीना को विजयी घोषित कर मतगणना कक्ष से विजयसिहं मीना को पुलिस सुरक्षा में रवाना किया गया। तत्पश्चात पराजित प्रत्याशी एवं सीमारानी के ससुर मुरारी लाल मीना सहित सभी को मतगणना कक्ष से बाहर निकाल कर रवाना कर दिया। उसके कुछ समय बाद सभी हारे हुए उम्मीदवार एवं कुछ ग्रामीण लोग जिनकी संख्या लगभग 150 के आसपास थी। सभी हा-हुल्ला एवं गाली देते हुए विद्यालय परिसर में प्रवेश कर गये जिन्होंने लगभग 10-15 मिनिट तक पत्थरबाजी की तथा धक्का देकर मतगणना कक्ष का दरवाजा तोड़ दिया, मतदान अधिकारियों के साथ लाठी डण्डो से मारपीट की और मतगणना कक्ष से दोनों बूथ की कन्ट्रोल यूनिट तथा मतदान सम्बन्धी समस्त रिकॉर्ड, बैग एवं निजी सामान भी ले गये। मतदान कक्ष में रखी कुर्सी, टेबिल, पैट्रोमैक्स, काउन्ट वाली ट्रे सभी सामग्री को नष्ट कर दिया।

 

पुलिस कार्यवाहीः- रिपोर्ट पर तुरन्त ही 3 पीडीपीपी एक्ट एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में मामला दर्ज कर कार्यवाही करते हुए बाद अनुसंधान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों के कब्जे से मतगणना सम्बन्धी सामान मतपेटी व कन्ट्रोल यूनिट बरामद की जा चुकी है। तथा मामले में शेष फरार आरोपियों की तलाश हेतू थाना से विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल आरोपी तुलसी राम मीना पुत्र भवानी राम निवासी भड़कोली थाना मलारना डूंगर जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी राजकुमार मीणा, सहायक उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हैड कांस्टेबल कल्ली सिंह, कांस्टेबल दानवीर सिंह, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल शारूप आदि शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !