Sunday , 8 March 2026
Breaking News

भूरी पहाड़ी में फायरिंग का आरोपी महज 24 घंटे में गिरफ्तार

मलारना डूंगर थाना पुलिस ने फायरिंग के आरोपी को महज 24 घंटे के कम समय में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी रामलखन उर्फ लखन पुत्र ठण्डीराम निवासी भूरी पहाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गत 2 अगस्त 2022 को भूरी पहाड़ी गांव में हुई फायरिंग के वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सुनील कुमार के निर्देशन में व राकेश कुमार राजौरा एएसपी सवाई माधोपुर, राजवीर सिंह चम्पावत सीओ सिटी सवाई माधोपुर के सुपरविजन एवं राजकुमार मीना थानाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आर्म्स एक्ट में वांछित आरोपी रामलखन उर्फ लखन पुत्र ठण्डीराम निवासी भूरी पहाड़ी को वन क्षेत्र की पहाडियों से दस्तयाब करने में सफलता हांसिल की। पुलिस ने आरोपी रामलखन उर्फ लखन को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया। जिससे गहनता से पूछताछ जारी है।

 

Accused of firing in Bhuri Pahadi arrested in just 24 hours

 

घटना का विवरणः- गत मंगलवार को मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना पर मजरूब विजय सिंह मीणा पुत्र हरपाल मीणा निवासी भूरी पहाड़ी डूंगर ने पर्चा बयान दर्ज कराया की परिवादी मंगलवार को करीब 10.11 बजे सुबह अपनी भैंसों को लेकर हनुमान जी मंदिर के पास माल मुस्तरी में भैंस चराने गया था तभी करीब सुबह 11.11 राम लखन मेरे पास आया व मुझसे पूछा कि हमारी भैंस आई है क्या तो मैंने कहा मुझे पता नहीं है। उसके हाथ में लोहे का देशी कट्टा था जिसने मुझे जान से मारने की नियत से दो फायर किए पहला फायर मेरी दाहिने हाथ की कोहनी के पास गोली लगी जिससे मेरे खून निकल आया। मेरे ऊपर राम लखन ने फायर रास्ते में अतिक्रमण की बात को लेकर जान से मारने की नियत से फायर किया है। इस आधार पुलिस ने आईपीसी व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी लखन मीना की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम गठित की गई थी। जिसे आज बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से मामले में पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में राजकुमार मीना थानाधिकारी मलारना डूंगर, तेजराम सिंह कांस्टेबल, राजमल कांस्टेबल और गोपाल कांस्टेबल आदि शामिल रहे।

 

ये भी पढ़ें:- “भूरी पहाड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते युवक पर की फायरिंग”

 

भूरी पहाड़ी गांव में आपसी रंजिश के चलते युवक पर की फायरिंग

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !