न्यायालय से तारीख करके वापस बाइक से अपने घर जा रहे पति – पत्नी और पिता को बोलेरो सवार कुछ लोगों ने टक्कर मारकर पति – पत्नी के साथ मारपीट करते हुए पिता का अपहरण कर ले जाने का कांमा थाने पर मामला दर्ज किया गया है।थानाधिकारी दौलत साहू ने बताया कि कैथवाड़ा नगला आराम सिंह निवासी साकिर ने मामला दर्ज कराया है कि वह तारीख करके अपने घर जा रहे थे जहां लेसर गांव की मस्जिद के पास बोलेरो सवार कुछ लोगों ने बाइक को टक्कर मार दी।

जिससे पति – पत्नी और उनका पिता गिर गए। बोलेरो में सवार लोगों ने पत्नी को मारपीट करते हुए बेदम कर दिया तथा उसके पिता का अपहरण कर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया