Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ संपन्न

राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रेल्वे लोको रेलवे स्टेशन के पास बजरिया सवाई माधोपुर में जिला अध्यक्ष मेघराज मीणा व महामंत्री कांजी बैरवा के तत्वाधान में आयोजित किया गया। प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सीपी वर्मा ने  बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुदामा मीणा, पंचायत समिति प्रधान सवाई माधोपुर निरमा मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवचरण बैरवा, उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा, चौथ का बरवाड़ा प्रधान संपत पहाड़िया,नगर परिषद चेयरमैन विमल चंद महावर व जिला शिक्षा अधिकारी नाथूराम खटीक की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में खंडार ब्लॉक अध्यक्ष राम भजन बैरवा, मलारना डूंगर ब्लॉक अध्यक्ष हारून अहमद, सवाई माधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामजी लाल बैरवा, विभिन्न प्रधानाचार्य शिवचरण मीणा, हरिराम वर्मा, राकेश मीणा, कालूराम बैरवा सहायक परियोजना समन्वयक, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एजाज अली व घनश्याम बैरवा ने अपने विचार रखे।

 

District level educational conference of Rajasthan Teachers Association Ambedkar concluded in sawai madhopur

 

मंच संचालन रामअवतार मीणा ने किया तथा संगठन का मांग पत्र कोषाध्यक्ष निजामुद्दीन खान ने प्रस्तुत किया। संगठन के मांग पत्र में विशेष रूप से पदोन्नति में आरक्षण, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को चालू करने, बैकलॉग भर्ती करने, पैराटीचरों को नियमित करने, उर्दू शिक्षकों के पदों की संख्या में वृद्धि करने, मॉडल स्कूलों का समय कम करने, अनुसूचित जाति जनजाति व अन्य सभी वंचित वर्गों के लिए छात्रवृत्ति में प्रावधान महंगाई सूचकांक के आधार पर रखने आदि का प्रावधान किया गया।

 

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मदन लाल मीणा, कांजी लाल मीणा, नारायण मीणा, गीता मीणा ,रामजी लाल जाट, महेंद्र बैरवा, रमेश बैरवा, चंद्र मोहन मीणा, शिवचरण मीणा, नीरज भास्कर, हरिराम रैगर एवं पुनीराम बैरवा सुरेश चंद्र मेरोठा आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में सभी ब्लॉकों के ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य ऑल अहमद जैदी, उमर बैग, अब्दुल कलाम, असलम खान, अमीन अली, इंद्र लाल बैरवा, रामधन बैरवा, जावेद खान, शंभू दयाल मीणा, मथुरा लाल मीणा, सुरज्ञान मीणा, किरोड़ी लाल मीणा आदि विभिन्न कार्यकारिणी सदस्य ने भाग लिया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !