जिले की वजीरपुर थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाधिकारी वजीरपुर योगेन्द्र शर्मा ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम के साथ बबलू महावर पुत्र मंगती महावर निवासी कुंडपाडा (कोलीपाड़ा) वजीरपुर को गिरफ्तार किया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 64/2022 धारा 323, 341, 354, 504 आईपीसी व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना वजीरपुर में दर्ज था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया