उपखंड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा वर्षा मीणा के निर्देशन में बिना एसडीएम कार्यालय को सूचना दिए विवाह समारोह आयोजन पर तीन जगह कार्यवाही की गई है।

एसडीएम वर्षा मीणा ने बताया कि बलरिया गांव में 2 एवं शिवाड़ में एक विवाह समारोह बिना उपखंड अधिकारी को सूचना दिए आयोजित किए जा रहे थे। बलरिया में तहसीलदार ने तथा शिवाड़ में उपखंड अधिकारी ने कार्रवाई कर आयोजकों के पांच-पांच हजार के चालान काटे। अन्य स्थानों पर भी विवाह समारोह में 100 से अधिक अतिथि बुलाये जाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग व एडवाइजरी की पालना के सम्बंध में जांच की गई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया