जिला स्तरीय खनिज समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, सवाई माधोपुर जिला परिवहन अधिकारी पीआर जाट, उपखण्ड अधिकारी खण्डार, उपखण्ड अधिकारी गंगापुर सिटी, उपखण्ड अधिकारी चौथ का बरवाड़ा, उपखण्ड अधिकारी बौंली, उपखण्ड अधिकारी मलारना डूंगर, उपखण्ड अधिकारी बामनवास, उपखण्ड अधिकारी वजीरपुर, सहायक खनिज अभियन्ता सवाई माधोपुर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने पर चर्चा की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रसाशन और पुलिस तथा परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध बजरी खनन के खिलाफ कार्रवाई करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फण्टे लगी ट्रेक्टर ट्रोलियों पर नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। बैठक में यह भी चर्चा की गई कि बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रेक्टरों साथ ही बिना लाईसेन्स के ट्रेक्टर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया