Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मिलावटी सामान बेचने की सूचना पर कुंडेरा में की छापामार कार्यवाही

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना सवाई माधोपुर को मुखबिर के जरिये सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुंडेरा में स्थित सुनारों के मोहल्ले में दुकान वाला नकली एवं मिलावटी घी, तेल, मसालें इत्यादि को बेचने का काम करता है, जिसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जावें जिससे आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड नहीं हो। इस पर तत्काल ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एक विशेष टीम गठित की जिसमें पी.सी.जैन खाद्य सुरक्षा अधिकारी, आशीष गौतम जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी, गिर्राज प्रसाद मीना एम.डी. (डेयरी) को सम्मिलित किया गया।

Action on raids Kundera information selling adulterated goods
टीम द्वारा ग्राम कुंडेरा में सुनारों का मोहल्ला में स्थित दुकान पर औचक निरीक्षण किया गया। टीम द्वारा फर्म का खाद्य लाईसेंस को चेक किया गया। टीम को मौके पर पाया गया कि दुकानदार अवधि पार मसालें, चाय पत्ती, छाछ मसाला, इसबगोल, मिक्चर नमकीन पाई गई जिसको टीम द्वारा मौके पर ही सीज किया गया। डाॅ. तेजराम मीना ने उपस्थित स्थानिय ग्रामीणों ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर और मिलावटी सामान बेचनें वाले आपस में मिले हुये है। कुंडेरा में आज तक ऐसी कार्यवाही पहली बार आपके निर्देश पर हुई है। स्थानीय ग्रामीणों ने ऐसी कार्यवाही को बार बार करने का निवेदन किया व टीम की सराहना की। टीम के पहुंचते ही दुकानदार ने खुले घी का पीपा बगल के मकान मे फेंक दिया, जिसका पता लगते ही घी का पीपा को कब्जे में लिया। सैंपलिंग कार्यवाही की गई व साथ ही बैसन का नमूना भी लिया गया। टीम द्वारा फॅर्म के गोदामों को भी चैक किया गया। टीम द्वारा कार्यवाही की सूचना मिलते ही सभी दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान बंद करके चले गये। कार्यवाही के अंत में दुकानदार को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने की हिदायत दी गई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !