Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पूर्व नगर परिषद आयुक्त सहित 3 के खिलाफ होगी कार्रवाई 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में फ*र्जी और कूट*रचित दस्तावेज तैयार कर फ*र्जी पट्टा जारी करने का मामला सामने आया है। जिस पर न्यायालय द्वारा पूर्व नगर परिषद आयुक्त सहित 3 के खिलाफ धो*खाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है। परिवादी अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर के समक्ष विपेन्द्र उर्फ विजेंद्र जांगिड़ पुत्र ओमप्रकाश जांगिड़ निवासी गोगोर हाल निवासी 7, मीना कॉलोनी सवाई माधोपुर ने इस्तगासा पेश किया था।

 

 

Action will be taken against 3 including former Municipal Council Commissioner Sawai Madhopur

 

 

 

जिसमें बताया गया है कि सत्यनारायण जांगिड़ पुत्र प्रभु लाल जांगिड़, पूर्व आयुक्त नगर परिषद, तत्कालीन सभापति और तत्कालीन एईएन के खिलाफ धो*खाधड़ी कर फ*र्जी और कूट*रचित दस्तावेज तैयार कर फ*र्जी पट्टा जारी करने के मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना मानटाउन को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

 

क्या है पूरा मामला:

अधिवक्ता अब्दुल हासिब ने बताया कि विपेंद्र उर्फ विजेंद्र के चाचा ने उसके पिता ओमप्रकाश के नाम पंजीकृत हक त्याग 31 मार्च 2022 को उपपंजीयक सवाई माधोपुर के समक्ष उपस्थित होकर पेश किया था। उसके बाद नगर परिषद के तत्कालीन आयुक्त, तत्कालीन सभापति और तत्कालीन एईएन ने पद का दुरुपयोग करते हुए सत्यनारायण जांगिड़ को सदोष लाभ पहुंचाने और ओमप्रकाश जांगिड़ को सदोष हानि पहुंचाने में सहयोग के लिए फ*र्जी और कूट*रचित दस्तावेजों से ओमप्रकाश जांगिड़ के स्वामित्व और आधिपत्य के प्लॉट नंबर 7 में से 15×30 वर्ग फीट का पट्टा बिना मौके की स्थिति देखे, बिना रिपोर्ट और जांच पड़ताल के जारी कर दिया।

 

 

 

जिसकी जानकारी होने पर परिवादी ने जरिए मुख्तयार आम ओमप्रकाश जांगिड़ की ओर से पुलिस थाना मानटाउन और पुलिस अधीक्षक को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में शिकायत दी थी, लेकिन कार्यवाही नहीं करने पर न्यायालय में परिवाद पत्र पेश किया, जिस पर न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

 

 

नगर परिषद में पट्टा निरस्ती की शिकायत पर कार्यवाही नहीं करने के आरोप:

परिवादी ने बताया कि उसने पट्टा निरस्ती के लिए नगर परिषद के वर्तमान आयुक्त को लिखित में शिकायतें दे रखी है, लेकिन सत्यनारायण जांगिड़ के राजनेतिक प्रभाव की वजह से किसी तरह की अब तक कार्यवाही नहीं की गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !