Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई – मनीष शर्मा

ऑपरेशन गार्जियन अभियान के तहत थानाधिकारी मनीष शर्मा उपनिरीक्षक द्वारा विभिन्न गैंगस्टर व अपराधियों के फोलोवर्स तथा उनके महिमा मण्डन करने वाले एवं सोशल मिडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर सक्रिय अनुयायियों के संबंध में जांच की गई। जिसमें विभिन्न अपराधियों को फॉलो व उनके द्वारा की गई पोस्ट को लाइक करने वाले और इंस्टाग्राम पर सक्रिय आईडी को चलाने वाले युवक को उसके परिजनों के साथ तलब किया गया। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा विभिन्न हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डालने वाले अपराधियों को फॉलो कर रखा था एवं पोस्ट को लाइक कर रखा था। युवक को उसके परिजनों के समक्ष परामर्श किया गया जिस पर युवक ने आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की आईडी को अनफॉलो कर दिया।

 

Action will be taken against those who make objectionable comments on social media - Manish Sharma

 

युवक व उसके परिजनों को ऑपरेशन गार्जियन के संबंध में समझाइश की गई एवं आगाह किया गया कि सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम पर किसी भी अपराधी का महिमा मण्डन नहीं करें ना ही उनको फॉलो करें। थानाधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि यदि सोशल मीडिया पर किसी अपराधी का महिमा मण्डन करने की पुनरावृत्ति की गई तो आपको अपराधी का सहयोगी मानते हुए विधी अनुसार कार्रवाई की जावेगी। समझाइश युवक को उसके परिजनों के साथ रुखसत किया गया। थानाधिकारी शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस टीम बामनवास की नजरें जमी हुई है बढ़ते हुए साइबर क्राइम को रोकने के लिए बामनवास पुलिस पूरी तरीके से तैयार है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !