Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जिले में संचालित व्यवसायिक शिक्षा प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार जिले में संचालित व्यवसायिक शिक्षा प्रधानाचार्यो की समीक्षा बैठक आज गुरूवार को समग्र शिक्षा कार्यालय में अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अरितक्त जिला परियोजना समन्वयक ने प्रत्येक विद्यालय की समस्त संचालित गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले को कौशल विकास में महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने का आह्वान किया।

 

A review meeting of the vocational education principals conducted in the district was organized

 

उन्होंने कहा कि विद्यालयों में संचालित ट्रेड में बच्चों को उत्कृष्टता के साथ अध्ययन करवा कर उस क्षेत्र में प्रवीण करना है। कक्षा 12 उत्तीर्ण करने के पश्चात कोई भी अपना रोजगार स्वयं खोल सके इतनी दक्षता अर्जित करनी है। व्यवसायिक शिक्षा प्रभारी मोहम्मद साबिर खान ने संचालित गतिविधियों का एसएनए के माध्यम से किए गए खर्चों के बारे में समीक्षा करते हुए दिशा निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए अपनी शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए आह्वान किया। उन्होंने विद्यालयों के प्रधानाचार्य से समस्त गतिविधियां समय पर पूर्ण करने की बात कहीं। सभी विद्यालय किए गए कार्यों की पीपीटी के माध्यम से जन समुदाय में प्रचार-प्रसार करें अपने-अपने विद्यालयों से एक-एक सक्सेस स्टोरी बनाकर प्रेषित करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !