Thursday , 23 April 2026
Breaking News

निर्माण कार्यों को कराएं गुणवत्ता पूर्वक : सीईओ अभिषेक खन्ना

जिला परिषद ग्रामीण विकास प्रकोष्ठ के सभागार में आज गुरुवार को एक दिवसीय तकनीकी कार्मिकों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना की अध्यक्षता में किया गया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए तकनीकी अधिकारी एवं कार्मिकों की बहुत अहम भूमिका होती है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सभी तकनीकी अधिकारी एवं कार्मिकों को गुणवत्ता पूर्वक समय पर योजनाओं के कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

Get the construction works done in a quality manner-CEO Abhishek Khanna

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मनरेगा के अधिशासी अभियंता गोपाल दास मंगल द्वारा निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री एवं विभिन्न तकनीकी बिंदुओं मॉडल तकमीने तैयार करने तथा कार्यों के मूल्यांकन करने पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से बताया गया। अधिशासी अभियंता मंगल ने विकास कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता के साथ कार्य करने के लिए तकनीकी अधिकारियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अभियांत्रिकी प्रकाश चंद मीणा ने विभिन्न तकनीकी बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की समस्त पंचायतों के सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता कनिष्ठ तकनीकी सहायक आदि मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !