Sunday , 8 March 2026
Breaking News

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण ने आलनपुर नर्सरी का किया निरीक्षण

अतिरिक्त मुख्य सचिव वन एवं पर्यावरण श्रेया गुहा ने आज शनिवार को आलनपुर स्थित सामाजिक वानिकी की नर्सरी का औचक निरीक्षण किया। डीएफओ जयराम पांडे ने बताया कि वन व पर्यावरण अतिरिक्त सचिव श्रेया गुहा ने नर्सरी में घर-घर औषधि योजना के तहत वितरण के लिए तैयार किए गए औषधीय पौधे, पौधरोपण के लिए तैयार किए गए पौधे और वन महोत्सव के लिए तैयार किए गए पौधों के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। डीएफओ ने उन्हें बताया कि आलनपुर नर्सरी में वितरण के लिए 1 लाख 2 हजार, वन महोत्सव पौधरोपण के लिए 37 हजार 500 एवं घर-घर औषधि योजना के लिए 2 लाख 15 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं उन्होंने इस संबंध में वन विभाग के सीसीएफ टीसी वर्मा, डीएफओ जयराम पांडे सहित वन अधिकारियों को निर्देश दिए। श्रेया गुहा ने वन विभाग के अधिकारियों से घर-घर औषधि योजना की क्रियान्विति के लिए की जा रही तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

Additional Chief Secretary Forest and Environment inspected Aalanpur Nursery in sawai madhopur

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में श्रेया गुहा सहित अधिकारियों ने स्वयंसेवी संस्थाओं तथा वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सरकार की घर-घर औषधि योजना के संबंध में कार्य योजना बनाकर औषधि योजना को जन अभियान बनाने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। संगोष्ठी के बाद गिलोय, तुलसी, कालमेघ और अश्वगंधा आदि के पौधों का वितरण भी किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !