अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेन्द्र लोढ़ा ने अधिशाषी अभियन्ता किरोड़ीलाल मीणा को निर्देश दिए कि वह आमजन की पेयजल समस्याओं का त्वरित प्रभाव से समाधान करें।
उल्लेखनीय है कि भैरू दरवाजा, मिर्ची बाजार, बरकत काॅलोनी सहित सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की कई काॅलोनियों के नागरिकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को पेयजल समस्या से अवगत कराया। इस पर उन्होंने कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अभियन्ता को पेयजल समस्या के समाधान के निर्देश प्रदान किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
