चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे निर्माण में ठेकेदारों द्वारा राजकीय भूमियों से अवैध मिट्टी खनन कर गहरी खाईयां खोदने के संबंध में प्राप्त शिकायतों को जिला कलेक्टर द्वारा गंभीरता से लिया गया है।

जिला कलेक्टर ने मै.एच.जी. इन्फ्रा इंजिनियरिंग जयपुर तथा खनिज-राजस्व विभाग तथा ग्राम पंचायत की भूमिका एवं गतिविधियों की जांच करने के लिए एडीएम डाॅ. सूरज सिंह नेगी को जांच अधिकारी नियुक्त कर सात दिवस में जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया