सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं मतदाताओं के मतदान दिवस 26 अप्रैल को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना ने शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में कार्यालय के स्टाफ को मतदान करने की शपथ दिलाई।

इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को सी-विजिल एप की जानकारी देते हुए उनके मोबाइल में सी-विजिल एप भी डाउनलोड करवाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया