Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयेाजित

विभागवार प्रगति समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए निर्देश

 

प्रशासन गांव एवं शहरों के संग अभियान की प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने अभियान से जुड़े 22 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों से अब तक आयोजित हुए केम्पों की प्रगति समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को केम्पों में अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि मुख्य शिविर के साथ ही तैयारी कैम्प और फॉलोअप कैम्पों को भी पूर्ण गम्भीरता से ले।

 

 

 

कलेक्टर ने आयोजना विभाग के सहायक निदेशक से जनाधार कार्ड पंजीयन एवं आधार सीडिंग के संबंध में जानकारी ली। इसी प्रकार कृषि विभाग के उप निदेशक से केम्पों में किसानों को लाभांवित करने के संबंध में फीडबेक प्राप्त किया। उन्होंने फार्म पोंड एवं अन्य योजनाओं में आवेदनों के प्राप्त करने तथा उनके निस्तारण के संबंध में समीक्षा कर निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इसी प्रकार आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता, राजस्व विभाग, श्रम विभाग, रोडवेज विभाग द्वारा अब तक आयोजित हुए शिविरों में किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने, शिविरों में विद्यार्थियों के आधार व जन आधार नामांकन, छात्रवृत्ति आवेदन के संबंध में फीडबेक लिया।

 

 

 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक से पालनहार योजना सहित सामाजिक सुरक्षा पैंशन, छात्रवृत्तियों के आवेदन सहित अन्य योजनाओं के साथ ही कोरोना सहायता योजना के आवेदन प्राप्त करने एवं उनके निस्तारण के संबंध में निर्देश दिए।

 

 

Administration campaign with villages and cities progress review meeting in sawai madhopur

 

कलेक्टर ने पंचायत राज विभाग, वन विभाग, बिजली निगम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, पीडब्लूडी, सहकारिता सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से भी शिविरों के संबंध में समीक्षा की। कलेक्टर ने राजीविका, चिकित्सा विभाग, रसद विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियेां से प्रगति समीक्षा कर लोगों को शिविरों में लाभांवित करने, प्राप्त आवेदनों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होने निस्तारित प्रकरणों का ऑनलाइन फीडिंग करने के संबंध में भी निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रशासन शहरों के संग अभियान की प्रगति समीक्षा नगर परिषद आयुक्त से करते हुए शिविरों के कार्याे की समीक्षा की।

 

 

 

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, सीईओ जिला परिषद उत्तम सिंह शेखावत, सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. ओपी गुप्ता, एसई पीएचईडी, पीडब्लूडी, जेवीवीएनएल सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े अधिकारीः-

कलेक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन गांव के संग एवं शहरों के संग अभियान के तहत शिविरों का आयेाजन किया जा रहा है। ऐसे में बिना उनकी अनुमति के जिला स्तरीय अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !