राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर में सत्र 2019-20 के लिये प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर के अधीक्षक ने बताया कि संस्थान में संचालित व्यवसाय हाउस कीपर, प्लम्बर, मैकेनिक डीजल, स्टेनो (हिन्दी) मैकेनिक आर.ए.सी.(रेफ्रीजरेटर एण्ड एयरकण्डीशनर) एवं इलैक्ट्रशियन में प्रवेश के इच्छुक अभ्यार्थी ई-मित्र के माध्यम से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसी भी नजदीकी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यालय समय में सम्पर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
