स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल सूरवाल, ब्लॉक सवाई माधोपुर में सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 6 से 9 तक में विद्यालय में उपलब्ध रिक्त सीटों को भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इस विद्यालय को ब्लॉक सवाई माधोपुर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह राजकीय विद्यालय है, इसमें निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध है तथा राजकीय विद्यालयों में दी जाने वाली सभी सुविधाओं के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश साहू ने बताया कि राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देशानुसार कक्षा 6 से 9 में प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रवेश पंजीकरण फॉर्म दिनांक 5 मार्च 2020 से विद्यालय में आकर कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। पंजीकरण फॉर्म समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 12 मार्च 2020 है। कक्षा 6 से 8 में प्रवेश हेतु चयनित आवेदकों की सूची दिनांक 26 मार्च 2020 को जारी की जाएगी । प्रवेश हेतु चयनित आवेदकों को समस्त आवश्यक दस्तावेज सहित प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2020 है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया