राजकीय महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 स्नातक द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के लिए प्रवेश नवीनीकरण प्रकिया शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डाॅ. गोपाल सिंह ने बताया कि महाविद्यालय के नियमित विद्यार्थी 20 जून से 19 जुलाई तक ऑनलाइन नवीनीकरण प्रवेश ले सकते है। विद्यार्थियों को ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी।

महाविद्यालय के ऑनलाइन प्रवेश नोडल अधिकारी कमलेश कुमार मीना ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के नियमित विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष में एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को तृतीय वर्ष में अस्थाई क्रमोन्नत किया जायेगा। स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रकिया भी शीघ्र प्रारंभ होने वाली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया