जिला मुख्यालय के ठींगला रोड़ पर स्थित राजकीय आईटीआई संस्थान सवाई माधोपुर में 31 अगस्त को विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश दिए जाएंगे। आईटीआई के अधीक्षक कमलेश मीना ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर अवकाश होने के बावजूद आईटीआई संस्थान खुला रहेगा और स्टेनोग्राफर हिंदी, डीजल, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, पलंबर व हाउसकीपिंग व्यवसाय में रिक्त सीटों पर योग्य अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश दिए जाएंगे।

संस्थान में संबंधित व्यवसायों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी 29 अगस्त तक ई मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया