Saturday , 5 September 2026
Breaking News

पशुओं एवं गौशालाओं में संधारित ग्रीष्म ऋतु एवं लू-प्रकोप से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: आगामी महीनों में गर्मी तथा ताप-घात का प्रभाव तीव्र होने एवं संभावित लू-प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग द्वारा पशुओं एवं गौशालाओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है। जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि पशुओं को धूप एवं ताप/लू से बचाने के लिए पशु बाडे/गौशाला में पर्याप्त छाया की व्यवस्था करें।

 

Advisory issued for protection of animals and cowsheds from heat waves in sawai madhopur

 

 

शैड एवं पशुओं के बाड़ों के दरवाजे खिडकियों को गर्म हवाओं के प्रकोप से बचाने के लिए तिरपाल अथवा टाट/ बोरे से ढके तथा दोपहर के समय पानी की छिडकाव करें। पशुओं को प्रातः 09 बजे से सांय 06 बजे तक छायादार स्थान यथा पेडों के नीचे अथवा पशु बाड़ों में रखा जावे। भैंस वंशीय पशुओं को सांय के समय नहलाना लाभदायक होता है। पशुओं के लिए प्रर्याप्त मात्रा में चारा, भूसा एवं पशु आहार की व्यवस्था हेतु पशुपालक/गौशाला प्रबंधन द्वारा समुचित व्यवस्था करवाई जावें।

 

 

 

 

पशुओं हेतु प्रर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस क्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से संचालित गौशालाओं में गौवंश हेतु पीने के स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जावे। बीमार तथा अशक्त पशुओं हेतु संबंधित पशु चिकित्सा कार्मिकों की देख-रेख में उपचार की व्यवस्था की जाए। ताप-धात में हाफना, पशु का सुस्त होना, मुंह से लार गिरना, हृदय धड़कन बढ़ना तथा जमीन पर गिर जाना महत्वपूर्ण लक्षण पाये जाते है।

 

 

 

पशु बाडे/गौशालाओं में आगजनी से पशुओं/गौवंश के बचाव के समुचित प्रबंध किये जाए। मृ*त पशु/गौवंश के श*व का निस्तारण यथा शीघ्र सुरक्षित एवं वैज्ञानिक ढंग से किया जाए जिससे गर्मी के कारण श*व का विघटन न हो पाये और बीमारी का खतरा उत्पन्न ना हो। पशुओं में तापघात की स्थिति होने पर तत्काल उन्हे छायादार स्थान पर लेजाकर पूरे शरीर पर पानी डाला जाए तथा सिर पर ठण्डे पानी से भीगा कपडा बारी बारी से रखा जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !