Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नाम वापसी के बाद जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 42 उम्मीदवार मैदान में

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी के अंतिम दिन चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 42 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने बताया कि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र में आम आमदी पार्टी के घनश्याम चुनाव चिन्ह झाडू, भारतीय जनता पार्टी के मानसिंह गुर्जर चुनाव चिन्ह कमल, बहुजन समाज पार्टी के रंगलाल मीना चुनाव चिन्ह हाथी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रामकेश चुनाव चिन्ह हाथ, जन नायक जनता पार्टी के ओमप्रकाश चुनाव चिन्ह चाबी, ऑल इण्डिया मजलिस ए इस्तेहादुल मुस्लिमीन के पंखीलाल चुनाव चिन्ह पतंग, आजाद समाज पार्टी के मुकेश कुमार बैरवा चुनाव चिन्ह केतली, भारत आदिवासी पार्टी के विजेन्द्र चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल पार्टी उम्मीदवार है।

 

 

वहीं कृष्णकान्त चुनाव चिन्ह बल्ला, गोपाल बाई गुप्ता चुनाव चिन्ह स्लेट, छोटेलाल मीना चुनाव चिन्ह आलमारी, छोटेलाल सैनी चुनाव चिन्ह फलो से युक्त टोकरी, धर्मराज बैरवा चुनाव चिन्ह लूडो, प्रकाश चुनाव चिन्ह बिजली का खम्भा, रघुवीर प्रसाद मीना चुनाव चिन्ह बाल्टी एवं हरिमोहन चुनाव चिन्ह कोट निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडेंगे। इसी प्रकार बामनवास विधानसभा क्षेत्र में इण्डियन नेशनल कांग्रेस की इन्द्रा चुनाव चिन्ह हाथ, बहुजन समाज पार्टी के मनोज कुमार चुनाव चिन्ह हाथी, भारतीय जनता पार्टी के राजेन्द्र चुनाव चिन्ह कमल अधिकृत पार्टी के उम्मीदवार है। वहीं विकास चुनाव चिन्ह हॉकी और बॉल एवं श्यामलाल मीना चुनाव चिन्ह आलमारी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लडेंगे।

 

After withdrawal of nominations, 42 candidates are in the fray in four assembly constituencies of the Sawai Madhopur district

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के किरोड़ी लाल मीना चुनाव चिन्ह कमल, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के दानिश अबरार चुनाव चिन्ह हाथ, बहुजन समाज पार्टी के बनै सिंह विजोरिया चुनाव चिन्ह हाथी, आम आदमी पार्टी के मुकेश भू-प्रेमी चुनाव चिन्ह झाडू मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी हैं। वहीं इण्डियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के उत्तम कृष्ण चुनाव चिन्ह हान्डी, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन से जफर अहमद चुनाव चिन्ह पतंग, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के दीपक कुमार मीना चुनाव चिन्ह एअरकंडीशनर एवं कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के भरतलाल चुनाव चिन्ह बाल और हंसिया रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी हैं। वहीं डॉ. अजीजुद्दीन आजाद चुनाव चिन्ह फुटबॉल, आशा चुनाव चिन्ह सेब, आशा मीना बाडोलास चुनाव चिन्ह बल्ला, मनोज कुमार रैगर चुनाव चिन्ह कैमरा एवं शहजादी बानो चुनाव चिन्ह कांच का गिलास निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी।

 

इसी प्रकार खण्डार विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की अंकिता वर्मा चुनाव चिन्ह बोतल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अशोक चुनाव चिन्ह हाथ, भारतीय जनता पार्टी के जितेन्द्र कुमार गोठवाल चुनाव चिन्ह कमल, आम आदमी पार्टी के मनफूल बैरवा चुनाव चिन्ह झाडू एवं बहुजन समाज पार्टी के मोहन चुनाव चिन्ह हाथी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों के अभ्यर्थी हैं। वहीं अशोक कुमार बैरवा चुनाव चिन्ह गुब्बारा, मोलाराम बैरवा चुनाव चिन्ह बल्ला एवं वीरेन्द्र सिंह चुनाव चिन्ह अलमारी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडेंगे। उनहोने बताया कि नाम वापस लेने वालों में विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी से आसिफ खान एवं कशमीरा जाटव, बामनवास विधानसभा क्षेत्र से रामावतार मीना, सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रेम देवी एवं लईक अहमद ने अपना नाम वापस लिया है। वहीं खण्डार विधानसभा क्षेत्र से नाम वापसी के अंतिम दिन किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !