Sunday , 7 June 2026
Breaking News

पूर्व अग्निवीरों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण

नई दिल्ली / New Delhi : भारतीय सेना (Indian Army) में ड्यूटी कर चुके पूर्व अग्निवीरों (Agniveer) को अब केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (Central Amred Police Force) में 10 फीसदी आरक्षण (Reservation) का फायदा मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने पूर्व अग्निवीरों को सुरक्षाबलों में 10 फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया है। बीएसएफ (BSF) के डीजी (DG) ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, बीएसएफ पूर्व अग्निवीरों को चार साल के अनुभव के बाद अपने लिए उपयुक्त मानती है।

बीएसएफ़ के डीजी ने कहा कि पूर्व अग्निवीरों ने चार साल तक कड़े अनुशासन में नौकरी की है, इसलिए ये बीएसएफ के अनुरूप हैं।उन्होंने कहा कि एक तरह से हमें तैयार सैनिक मिल रहे हैं, जिस वजह से हम इनको कम समय की ट्रेनिंग देने के बाद सीमा पर तैनात करेंगे। सभी बलों को पूर्व अग्निवीरों से फायदा पहुंचेगा।

agnivir will get 10 percent reservation in Central Armed Police Forces

वहीं सीआईएसएफ की डीजी ने कहा क गृह मंत्रालय भारत सरकार ने पूर्व अग्निवीरों के केंद्रीय सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए एक अहम फैसला किया है। सीआईएसएफ की डीजी ने कहा कि इस फैसले के तहत सीआईएसएफ में भी कॉन्सटेबल के पदों पर 10 फीसदी भर्तियां पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित रहेंगी। गृह मंत्रालय ने साल 2022 में ही घोषणा की थी कि अग्निवीरों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में 10 फीसदी नौकरियां आरक्षित रहेंगी।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Rainfall will affect Jaipur to Bikaner, heat will increase again from June 8 in rajasthan

जयपुर से बीकानेर तक बारिश का असर, 8 जून से फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में प्री-मानसून (Pre-Monsoon) गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जयपुर (Jaipur) …

water shortage in Sahara Desert Niger News 06 June 26 Vikalp Times

सहारा रेगिस्तान में पानी खत्म होने से 50 लोगों की दर्दनाक मौ*त

नाइजर: उत्तरी नाइजर (Niger) के सहारा रेगिस्तान (Sahara Desert) में एक बड़ा मानवीय हादसा सामने …

Kangpokpi Manipur incident news 5 June 26 Vikalp Times

मणिपुर में फिर भड़की हिं*सा, 3 लोगों की मौत

मणिपुर: Manipur के कांगपोकपी (Kangpokpi) जिले में एक बार फिर हिंसा की घटना सामने आई …

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Monsoon reaches Kerala, wait for rain in UP-Bihar will soon end

केरल पहुंचा मानसून, यूपी-बिहार में बारिश का इंतजार जल्द होगा खत्म

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल (Kerala) पहुंचने …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !