Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कृषि विभाग की सख्त कार्रवाई, अनियमितताओं पर कई उर्वरक विक्रेताओं के अनुज्ञापत्र निलंबित

सवाई माधोपुर: किसानों को निर्धारित दर पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिलेभर में खाद-बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दर सूची प्रदर्शित नहीं करने, विक्रय-बिल एवं स्टॉक रजिस्टर का सही संधारण नहीं करने, वास्तविक स्टॉक एवं पोस मशीन रिकॉर्ड में अंतर होने, तथा यूरिया को निर्धारित दर से अधिक पर बेचने जैसी गंभीर अनियमितताएं पाई गई।

 

Agriculture Department takes strict action in sawai madhopur

 

इसी आधार पर विभाग ने मैसर्स हिमांशु ट्रेडिंग कंपनी (खिरनी), मैसर्स महेश ट्रेडर्स (खिरनी), मैसर्स अमान खाद बीज भंडार (मलारना डूंगर), मैसर्स सैनी खाद बीज भंडार (सवाई माधोपुर) सहित कई प्रतिष्ठानों के खुदरा उर्वरक अनुज्ञापत्र अग्रिम आदेश तक निलंबित कर दिए हैं। वहीं मैसर्स गौरव एंटरप्राइजेज (बौंली), मैसर्स सृष्टि खाद बीज भंडार (सवाई माधोपुर), मैसर्स प्रजापति खेतीबाड़ी केन्द्र (शिशोलाव), मैसर्स जे.के. एंटरप्राइजेज (गूगड़ोद) एवं मैसर्स आरके एंटरप्राइजेज (बागडोली) को उर्वरक नियंत्रण आदेश के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

 

 

इसके अतिरिक्त मैसर्स सत साहेब खाद बीज भंडार (बौंली) एवं मैसर्स श्रीनाथ खाद बीज भंडार (बौंली) द्वारा अधिक मूल्य पर यूरिया बेचे जाने की पुष्टि होने पर उनके अनुज्ञापत्र भी निलंबित कर दिए गए। निरीक्षण दल में अतिरिक्त निदेशक कृषि (भरतपुर) देशराज सिंह, कृषि आयुक्तालय जयपुर से उपनिदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) डॉ. प्रेमचन्द्र वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि सवाई माधोपुर राकेश कुमार अटल, उपनिदेशक कृषि डॉ. हब्बल सिंह सहित विभागीय अधिकारी शामिल रहे। निरीक्षण की यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !