ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फैडरेशन सवाई माधोपुर एआईएसएफ जिला कमेटी की ओर से संगठन का स्थापना दिवस राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में शहीद भगत सिंह प्रतिमा के पास मनाया जायेगा। जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि एआईएसएफ वो छात्र संगठन है जिसने देश की आजादी में छात्रों व युवाओं के साथ मिलकर भाग लिया।

इसकी पंजीकृत स्थापना पंडित जवाहरलाल नेहरु की अध्यक्षता में सन 1936 में हुई। हरिओम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ समस्त छात्रों को 12 बजे कॉलेज में भगतसिंह प्रतिमा स्थल के नजदीक इकट्ठा होकर भगत सिंह के विचारधारा पर चलने वाले संगठन का स्थापना दिवस मनाने के लिए आमंत्रित किया।
शबरी ऑर्गेनिक
शुद्धता व गुणवत्ता आपके द्वार

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया