Saturday , 7 March 2026
Breaking News

उदयपुर में अजमेर डिस्काॅम का कनिष्ठ अभियंता 5 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मकान के बाहर लगे विद्युत पोल को शिफ्ट करने की एवज में मांगी रिश्वत

 

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए राहुल द्विवेदी, कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय सहायक अभियंता एवीवीएनएल मधुवन फतेहपुरा को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि एसीबी की उदयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके दोस्त सहपरिवादी के मकान के बाहर लगे विद्युत पोल को शिफ्ट करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता राहुल द्विवेदी द्वारा सरकारी शुल्क के अतिरिक्त 5 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

 

Ajmer Discom's junior engineer arrested red-handed taking bribe of Rs 5,000 in Udaipur

 

जिस पर एसीबी उदयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कर पुष्टि की गई। आज पुलिस निरीक्षक सोनू शेखावत मय टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए राहुल द्विवेदी निवासी क्वार्टर नम्बर सी-12, प्रथम तल अम्बावगढ (स्वरूप सागर के पास) मूल निवासी बोदाबाग जिला रीवा मध्यप्रदेश, हाल कनिष्ठ अभियंता, कार्यालय सहायक अभियंता एवीवीएनएल मधुवन फतेहपुरा को परिवादी से 5 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिहं गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ एवं आवास व अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !