Sunday , 7 June 2026
Breaking News

दिल्ली में बड़ा दंगल, पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर पंजाब के किसानों ने डाला डेरा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों के धरने का आज 16वां दिन है। अब ये धरना बड़े दंगल की ओर बढ़ रहा है। पहलवानों के समर्थन में गत रविवार को जंतर-मंतर पर खापों और किसानों की महापंचायत हुई। इसी सिलसिले में पंजाब-हरियाणा-यूपी सहित कई राज्यों के किसान आज जंतर-मंतर पर पहुंचे। पहलवानों के समर्थन में मौजूदगी दर्ज कराने के लिए पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के सदस्य जंतर-मंतर पहुंच गए हैं।

 

Big riot in Delhi, farmers of Punjab camped at Jantar Mantar in support of wrestlers

 

बीकेयू के सदस्यों के साथ जोगिंदर सिंह उगराहां सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं को लेकर पहलवानों के विरोध में शामिल हुए हैं। टिकरी बॉर्डर के रास्ते होते हुए धरनास्थल पर पहुंचे किसानों ने जंतर-मंतर पर डेरा डालते हुए लंगर लगाना भी शुरू कर दिया है। पहलवानों के समर्थन में आज खाप पंचायतें भी दिल्ली कूच करने जा रही हैं। दूसरी तरफ भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सोनीपत-दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट है। सिंघु बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। यहां एसएसबी की बटालियन भी तैनात है। बताया जा रहा है कि यहां से गाड़ियों को चेकिंग के बाद ही दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !