Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आपसी सद्भाव एवं सहयोग के साथ मिल जुल कर रहे सभी नागरिक

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडीएम कैलाश चंद्र एवं एडीशनल एसपी धर्मेन्द्र यादव की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
बैठक में जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति आपसी भाईचारे, सहयोग के साथ गंगा-जमुनी तहजीब की है। हमें आपस में सामाजिक सोहार्द्र एवं भाईचारे को कायम रखते हुए मिल जुलकर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग दिग्भ्रमित होकर कुछ गलत करते हैए तो ऐसे लोगों को समझाए। जिससे आपसी भाईचारा एवं सद्भाव कायम रहे।

All citizens live mutual harmony brotherhood
कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की गलत पोस्ट नहीं की जाए, पोस्ट को लाइक एवं फारवर्ड करने से पहले उसको वेरीफाई करें। सभी मिलकर एक दूसरे के साथ सहयोग से कार्य करें, जिससे आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बढ़े।
उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिए सकारात्मक सोच रखते हुए सभी समुदाय, पंथ एवं जाति के लोग प्रयास करें। किसी भी प्रकार से हिंसा का प्रयोग नहीं किया जाएं। किसी बात या विचार का विरोध भी किया जाना है तो शांतिपूर्वक एवं लोकतांत्रिक तरीकों से किया जाए। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी की 150 जयंती का वर्ष मना रहे हैं बापू के आदर्श एवं उनके सिद्धांत आज अधिक प्रासंगिक है। हमे उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि सभी समाजों का गठजोड एवं परस्पर सद्भाव बना रहे। कुछ असामाजिक तत्व है, तो उन्हें समझाएं। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि किसी तरह की भय या अफवाह का वातावरण नहीं बने। इसके लिए शांति समिति के लोग एवं सर्व समाज के प्रबुद्ध लोग मिलकर कार्य करें। इस पर समिति के सदस्यों द्वारा संकल्प भी व्यक्त किया। समिति के सदस्य आचार्य लोकेन्द्र, सुरेश जैन, चिमनसिंह फौजदार सहित अन्य सदस्यों कई सुझाव भी रखे। अतिरिक्त कलेक्टर कैलाश चंद्र ने सभी से मिलकर, सहयोग एवं सामन्जस्य के साथ कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने जिले में भाईचारे एवं सहयोग को बनाए रखने तथा अपनी बात को प्रजातांत्रिक तरीके से व्यक्त करने के लिए मिल जुलकर कार्य करने की बात कही। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्य करने का भरोसा दिलाया।a

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !