मनरेगा कार्यों में मनमानी पर रोक लगाने हेतु आज खाट कलां के ग्रामवासियों ने सीईओ को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि ग्राम पंचायत पढ़ाना के ग्राम खाट कलां में मनरेगा का कार्य चल रहा है जिसमें बहुत सी अनियमितताएं हैं। कुछ लोगों का नाम बिल्कुल नहीं आ रहा है एवं कुछ का लगातार नाम मस्टर रोल में आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मेट से किसी भी प्रकार की बातचीत करने पर वह असम्मानजनक व्यवहार करता है। उनका आरोप है कि मेट अपने चहेतों का लगातार काम देता है जिससे ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है।
ज्ञापन देने वालों में अनिल गुणसारिया, राजेश मुराडिया, राम खिलाड़ी मीणा, हरिओम सिंह, भरत लाल मीणा, रिंकू मीणा, हेमराज मीणा, श्रीराम, मुकेश राजरवाल व कालूराम मीणा मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया