Friday , 23 October 2026
Breaking News

जिले में अलग अलग जगह मनाई अम्बेडकर जयंती

कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहे सवाई माधोपुर मे प्रशासन व भवानी सिंह मीना के मार्गदर्शन मे जनता द्वारा जनता के लिए चलाये जा रहे अभियान जनता रसोई ने लगातार 19 वें दिन संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर बेसहारा, गरीब, राहगीर लोगों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की। जिसमें हलवा, पूड़ी, सब्जी, मसाला छाछ का वितरण किया गया।
इस अवसर पर समस्त जनता रसोई के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर को पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके दिखाये मार्ग पर जीवन भर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा में दीपक शर्मा, धर्मेन्द्र मीना, अमित चौधरी, ऋषि मीना, विजयपाल मीना, जीतू कलेशिया, आकाश शर्मा, विक्की चौहान, रमेश फोटो, सीताराम, शेरसिंह, टिंकल, नीरज अकेला आदि शामिल हुए।

इसी प्रकार सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेलू में आज राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अम्बेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर सरपंच सीमा मीना व विकास अधिकारी कमलेश मीणा ने पुष्प अर्पित कर डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की व लोगों से उनके विचारों पर चलने का निवेदन किया। साथ ही कोरोना से बचाव हेतु लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की।

Ambedkar Jayanti celebrated different places district Sawai Madhopur

इसी प्रकार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड संघ, सवाई माधोपुर द्वारा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयंती मनाई गई। स्काउट सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न, ज्ञान के प्रतीक डाॅ. अम्बेडकर की जयंती लाॅकडाउन के चलते अपने निवास पर ही परिवार के साथ मनाई। उन्होने सभी देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की शुभकामनाऐं देते हुऐ कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने में सहयोग के लिए लाॅकडाउन की पालना करने की अपील की।

इसी प्रकार मर्सी शेल्टर होम में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयन्ती पर बालकों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संस्था सचिव अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बालकों द्वारा कोविड 19 की एडवाईजरी की पालना करते हुए मूँह पर मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंशिंग का ध्यान रखते हुए बाबा साहब को याद किया गया। संस्था के स्टाफ मुकेश वर्मा, वरुण प्रताप राठोर एवं दानिश अंसारी ने बाबा की जीवनी एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए बालकों को बाबा साहब के बताये गये रास्ते पर चलने एवं विचारों पर अमल करने की बात कही।

इसी प्रकार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिले मे जिला, ब्लॉक, नगर कांग्रेस व अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने आज संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग की पूर्ण पालन करते हुए पर अपने अपने घरों मे मनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हरि मोहन शर्मा ने बताया कि कांग्रेसियों द्वारा डाक्टर साहब द्वारा दलित उत्थान हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया। बाबा साहब अम्बेडकर ने एक एसे समाज की कल्पना की जहां कमजोर वर्ग, किसान, मजदूर ओर महिलाओं को समान अधिकार मिले।
महामंत्री संजय गौतम ने केक काटकर डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर उनके महान कार्यों को याद किया। ब्लॉक अध्यक्ष अली मोहम्मद ने सभी कार्यकर्ताओं को बाबा साहब की जयंती पर शुभकामनाएं। उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना सीखे व कोराना महामारी को परास्त करने के लिए संघर्ष करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !