Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

कक्षा 10वीं और 12वीं के पंजीकरण तिथियों में संशोधन

जयपुर: राज्य सरकार द्वारा छात्र हित को ध्यान में रखते हुए सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्ट्रीम 1 एवं स्ट्रीम 2 के लिए पंजीकरण तिथियों में संशोधन किया गया है। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल द्वारा सत्र 2024-25 में कक्षा दसवीं और बारहवीं के स्ट्रीम 1 एवं स्ट्रीम 2 के लिए पंजीकरण 1 जुलाई 2024 से ऑनलाइन प्रारंभ हो चुके हैं। इस वर्ष, SSO ID के माध्यम से पंजीकरण की प्रक्रिया पहली बार शुरू की गई है।

 

 

Amendment in registration dates for Class 10th and 12th Stream 1 and 2

 

 

 

उन्होंने बताया कि स्ट्रीम 2 के लिए पंजीकरण तिथियां बिना विलम्ब शुल्क 01 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2024 तक तथा 250 रु. विलंब शुल्क सहित पहले 1 अगस्त 2024 से 16 अगस्त 2024 तक निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 31 अगस्त 2024 तक कर दिया गया है। इसी प्रकार स्ट्रीम 1 के लिए पंजीकरण तिथियां बिना विलंब शुल्क 1 जुलाई 2024 से 30 सितंबर 2024 तक रखी गई हैं। अभ्यर्थी संशोधित तिथियों के अनुसार अपने ऑनलाइन पंजीकरण के संदर्भ में संबन्धित संदर्भ केन्द्रों से संपर्क कर सकते हैं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Demand for a journalist protection law voices to be raised in Jaipur on October 28 Vikalp Times

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, 28 अक्टूबर को जयपुर में उठेगी आवाज

आईएफडब्ल्यूजे के 77वें स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक में होगा आयोजन, दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि …

लक्ष्य ऊंचा रखो, मेहनत से हासिल करो सफलता: डॉ. मोहम्मद नईम फलाही

टोंक: जुबेरी फाउंडेशन राजस्थान (Zuberi Foundation Rajasthan) की ओर से टोंक (Tonk) जिले के अलीगढ़ …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

25 हजार की डिमांड, 15 हजार में डील… रि_श्वत लेते महिला JEN गिरफ्तार

झुंझुनूं: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) झुंझुनूं (Jhunjhunu) की टीम ने चिड़ावा (Chirawa) में बिजली विभाग …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !