Wednesday , 18 March 2026
Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कच्चा तेल लेकर भारत पहुंचा ‘जग लाडकी’ जहाज

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव (Middle East War) के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज वाला क्रूड ऑयल टैंकर ‘जग लाडकी (Jag laadki) गुजरात (Gujarat) के मुंद्रा पोर्ट (Mundra Port) पर सुरक्षित पहुंच गया है। यह टैंकर यूएई के फुजैराह पोर्ट से कच्चा तेल लेकर होर्मुज जलडमरूमध्य पार करते हुए भारत पहुंचा। जहाज पर करीब 80,886 मीट्रिक टन (लगभग 5.8–6 लाख बैरल) कच्चा तेल लदा है।

Amid Middle East tensions the ship Jag Ladki carrying crude oil reached India.

भारत में रोजाना लगभग 5.5–5.6 मिलियन बैरल (करीब 90 करोड़ लीटर) तेल की खपत होती है, ऐसे में इस तरह की आपूर्ति देश की ऊर्जा जरूरतों के लिए बेहद अहम मानी जाती है। तकनीकी रूप से यह टैंकर काफी बड़ा है, इसकी लंबाई 274.19 मीटर, चौड़ाई 50.04 मीटर, डेडवेट टनेज करीब 1,64,716 टन और ग्रॉस टनेज लगभग 84,735 टन है।

मुंद्रा पोर्ट पर इसकी सफल एंट्री यह दिखाती है कि बड़े स्तर पर क्रूड आयात संभालने में अडाणी पोर्ट्स की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। ऐसे शिपमेंट देश की रिफाइनरी कंपनियों के लिए जरूरी होते हैं, जिससे संचालन लगातार जारी रह सके और ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बनी रहे। इससे पहले भी भारतीय ध्वज वाले LPG कैरियर एमटी शिवालिक और एमटी नंदा देवी लगभग 92,712 मीट्रिक टन LPG लेकर 16 और 17 मार्च को भारत पहुंच चुके हैं, जिन्होंने भी सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

20 नमाजियों की संख्या सीमित करने पर हाईकोर्ट भड़का, ड्यूटी नहीं हो रही तो इस्तीफा दें कलेक्टर-एसपी

उत्तर प्रदेश: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश …

The tempo of villagers going to collect DP fell into a ditch in udaipur

डीपी लेने जा रहे ग्रामीणों का टेंपो खाई में गिरा, चाचा-भतीजे समेत 3 की मौत

उदयपुर: उदयपुर (Udaipur) जिले में बिजली की खराब डीपी ले जा रहे ग्रामीणों का टेंपो …

Sonam Wangchuk to be released after 170 days, government revokes NSA

170 दिन बाद रिहा होंगे सोनम वांगचुक, सरकार ने हटाया NSA

जयपुर: केंद्र सरकार ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) पर …

Major reshuffle in Rajasthan Police, 64 IPS officers transferred

नेताओं से टकराव के बाद IPS का प्रमोशन, जिले से हटाया गया

जयपुर: राज्य सरकार ने देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 64 आईपीएस …

Supreme Court rejects paid period leave

पेड पीरियड लीव की मांग करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार दिया …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !