शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर में आज मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश की स्थापना की गई।

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारियों ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया की नई दिल्ली में शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका बनाने के लिए 7500 कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों एवं स्वयंसेवकों द्वारा अपने घरों एवं गांव से लाई हुई मिट्टी एवं चावल हाथ में लेकर पंच प्रण की शपथ ली और इनको कलश में रखा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया