Thursday , 23 July 2026
Breaking News

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा से दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला एवं रिटर्निंग अधिकारी खंडार बंशीधर योगी के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा सोमवार को क्यारदा कलां, चितारा, गोठ बिहारी, सेवती कलां और मंगलवार को गोठड़ा, खंडेवला, किशनगढ़ छाहरा में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली, महिला बैठक, मेहंदी प्रतियोगिता, मतदाता शपथ इत्यादि का आयोजन किया गया। सीडीपीओ खंडार हितेश सोनी ने बताया कि गोठड़ा में कलश यात्रा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लवली चौधरी और सीमा जाट ने शत-प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

 

Anganwadi workers gave the message of 100% voting through Kalash Yatra in sawai madhopur

 

गोठड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र से मुख्य बाजार तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश पर मतदान की तारीख 25 नवंबर का संकल्प लगाया। यहां पर स्थानीय महिलाएं  और किशोरियों ने भी भाग लिया। इसी तरह सीडीपीओ खंडार कार्यालय पर सभी आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। सभी को मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए पाबंद किया और सीडीपीओ कार्यालय से मुख्य बाजार खंडार तक रैली निकाली। खंडेवला कार्यकर्ता विद्या गुर्जर ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। किशनगढ़ छाहरा में मतदाता सभा के साथ-साथ ग्रामीणों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !