बौंली उपखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत बागडोली के गांव गुडला चंदन में लम्पी वायरस के फैलने से चपेट मे आ रहा गोवंश उपचार के अभाव में सड़क पर तड़पता नजर आ रहा है। क्षेत्र में 30 से अधिक संख्या में गोवंश लम्पी वायरस की चपेट में आने की जानकारी मिली है।

उपचार के अभाव में गुडला चन्दन गांव में तड़प – तड़प कर दम तोड़ रहे गोवंश की मौत पर लोगों की धार्मिक भावनाएं भी आहत हो रही हैं। जिससे उनमें रोष व्याप्त है। राजेश मुराडिया गुडला चंदन ने बताया कि पशु चिकित्साकर्मी कि कमी होने के कारण लम्पी वायरस का उपचार नहीं हो पा रहा है। ग्राम वासियों ने इस माहामारी की रोकथाम के उपाय करने की मांग की है तथा उपचार की जल्द व्यवस्था नहीं होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया