मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत खटूपुरा के ग्राम भडेरड़ा व लोधीपुरा के सैंकड़ों महिला एवं पुरूषों ने भाजपा नेताओं की अगुवाई में उनकी पंचायत का पुनर्गठन कर उनके गांवो को दोन्दरी में जोड़ने के राजस्व विभाग के आदेश का विरोध करते हुऐ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गयी है कि उनके गांवो से वर्तमान पंचायत खटुपुरा बिल्कुल नजदीक है। जबकि नया पंचायत मुख्यालय दोन्दरी 10 से 12 किलोमीटर की दूरी पर है। जिससे भडेरड़ा व लोधीपुरा के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने दोनों गांवो को खटूपुरा पंचायत में ही रखने की मांग की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया