केशव नगर विकास समिति की वार्षिक आमसभा का आयोजन धूलंडी के अवसर पर केशव नगर में किया गया। महामंत्री गोविंद गोयल ने बताया कि वार्षिक चुनाव में विमलेश गुप्ता सेवानिवृत्ति एक्सईएन को अध्यक्ष, गोविंद गोयल को महामंत्री, एलपी विजय को कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह एवं दिनेश गर्ग को उपाध्यक्ष, कृष्ण मुरारी गुप्ता को मंत्री, कमल जैन, बाबूलाल गोयल को व्यवस्था प्रभारी, ओम प्रकाश गुप्ता को प्रवक्ता, हरिचरण सिंह को संगठन मंत्री चुना गया। नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण पुष्प के बालाजी मंदिर पर 29 मार्च को रखा गया।

जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी सहित कुल 21 सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस दौरान कोलोनी की समस्याओं एवं विकास कार्य हेतु चर्चा की गई। जिसमें कोलोनी की मुख्य सड़क को खेरदा एवं मेडिकल कालेज से जोड़ने, लोगों द्वारा रोकी गई नालियों एवं रोड का खुलासा करने की मांग की गई। साथ ही स्थानीय विधायक एवं मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा पूर्व में सांसद कोटे से स्वीकृत सुरक्षा गेट के कार्य को अब पूर्ण करने हेतु ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया