Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में मनाया वार्षिक उत्सव

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दोबड़ा कलां में गत शुक्रवार को वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति जिला प्रमुख सुदामा देवी रही। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान सवाई माधोपुर निरमा मीणा, पूर्व सरपंच मुकेश एंडा और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच दोबड़ा कलां फरिमन बानो और डायरेक्टर पंचायत समिति सवाई माधोपुर नोमान राज ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक मुफीद अली ने किया।

 

Annual festival celebrated in Government Higher Secondary School, Dobra Kalan Sawai Madhopur

 

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार दिए गए। साथ ही भामाशाहों का और विशिष्ट नागरिकों का भी सम्मान किया गया। मुफीद आली जानकारी देते हुए बताया की सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंगा – रंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय में किये गए भौतिक कार्य और शैक्षणिक कार्य का विवरण भी दिया।

 

 

इस अवसर पर जिला प्रमुख द्वारा विद्यालय में दो हॉल के निर्माण की घोषणा की तथा प्रधान द्वरा विद्यालय की मरम्मत हेतु छः लाख की घोषणा की गई। नोमान राज द्वारा विद्यालय में एक वाटर कूलर भी भेंट किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी अध्यापिका विनोद कुमारी व शोभना शर्मा ने कराई। इस अवसर पर ग्रामीणों की भी भीड़ रही।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !