
वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर में आज बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति विमलचन्द महावर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अनवार अहमद, असरार अहमद, महेश छाबड़ा, एसीडीईओ रमेशचन्द मीना, पार्षद असीम खान, जितेन्द्र कुमावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के भामाशाह अशोक सिन्धी, प्रहलाद कौशल, ताहिरा वसीम, वन्दना शर्मा और सगीर अली आदि का सम्मान किया गया। साथ ही विद्यालय की शैक्षिक व सहशैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य अनवार अहमद ने कक्षा 10 व 12 की प्रत्येक छात्रा को 11 सौ रूपये देने की घोषणा की। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के सामने पक्का रास्ता बनवाने की बात कही। सभापति की ओर से सभी छात्राओं को मिठाई वितरित की गई। मंच संचालन व्याख्याता सदरून्निसा ने किया। प्रधानाचार्या नीरू गोयल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया